{"_id":"589b60864f1c1b945237a6c2","slug":"bjp-government-can-not-survive-aunt-and-poppet-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार बनी तो नहीं बचेंगे बुआ और बबुआ: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार बनी तो नहीं बचेंगे बुआ और बबुआ: केशव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार बनी तो नहीं बचेंगे बुआ और बबुआ: केशव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सभाओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने सपा-बसपा पर निशाना साधा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जिले की सहसवान, बिसौली, दातागंज और शेखूपुर विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा के साथ ही बसपा पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि बुआ और बबुआ, दोनों ही भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार हैं, भाजपा सरकार बनने पर दोनों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शेखूपुर विधानसभा की कादरचौक स्थित राधाकांत मंदिर नखाशा मैदान में हुई जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा को सांपनाथ तो बसपा नागनाथ बनकर प्रदेश को लूट रहे हैं। इस दौरान तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रत्याशी धमेंद्र शाक्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुधीर मौर्य ने भी विचार रखे। श्यामसुंदर उपाध्याय, शिवकुमार, राजेश गुप्ता, मुनीश गुप्ता, नीरज यादव, चिरौंजी लाल, चंदन गुप्ता, बंटू शाक्य, सेवाराम कश्यप, धीरेंद्र राजपूत, उमेश गुप्ता, दाऊदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे। बिसौली के प्राचीन रामलीला मैदान में हुई जनसभा में मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो नौकरियों में इंटरव्यू की प्रथा खत्म की जाएगी, क्योंकि इंटरव्यू में मिली रिश्वत के 70 फीसदी रुपये सैफई पहुंचते हैं। यहां जनसभा में पूर्व दर्जा मंत्री गेंदनलाल मौर्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, विधायक दयासिंधु शंखधार, पार्टी प्रत्याशी कुशाग्र सागर, योगेंद्र सागर, रामवीर सिंह, अनिल रस्तोगी मौजूद रहे। सहसवान विधानसभा क्षेत्र की मंगल बाजार में हुई जनसभा में केशव ने कहा कि सपा सरकार में गौकशी, हत्याएं, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष वार्ष्णेय भोला, जय शास्त्री, विनोद भट्ट, आशीष शाक्य, गुड्डू गुप्ता, टाटा पुरुषोत्तम, झुनेंद्र कश्यप, बालभद्र सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, पिंटू पाराशरी, अजीत पालीवाल अमित, प्रेमवीर झा आदि मौजूद रहे। दातागंज विधानसभा की कटरा सआदतगंज गांव में हुई जनसभा में भी केशव प्रसाद ने सपा और बसपा पर हमला बोला। जनसभा में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पार्टी प्रत्याशी राजीव सिंह बब्बू, दातागंज चेयरमैन राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, अवनीश कुमार पप्पू भइया, राजीव कुमार सिंह, विनोद अग्रवाल, राजीव दुबे, गौरव गुप्ता, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।