{"_id":"61ce01228f87d054f26a9739","slug":"bjp-badaun-news-bly470996863","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े कार्यक्रमों के बाद जनता का मूड भांपने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े कार्यक्रमों के बाद जनता का मूड भांपने में जुटी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कई बड़े राजनीतिक आयोजनों के बाद अब भाजपा संगठन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का मूड भांपने में जुट गई है। हर विधानसभा में महाराष्ट्र से आए दो-दो पदाधिकारी इन दिनों भ्रमण कर जमीनी हकीकत का आकलन कर रहे हैं तो जन विश्वास यात्रा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा और अन्य जिला स्तरीय सम्मेलनो का फीड बैक भी ले रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी से पहले चुनाव आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इससे पहले चुनाव प्रचार के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जनसभाएं कराने के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन विश्वास रैली निकाल कर अन्य दलों पर बढ़त बनाने की कोशिश की है। इसके साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति और किसान मोर्चा के सम्मेलनों का भी पार्टी आयोजन कर चुकी है।
भाजपा से टिकट के दावेदारों की भी कमी नहीं है। एक-एक विधानसभा सीट पर 10-10 दावेदार डटे हुए हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से भी जिले में जमीनी हालात और मौजूदा विधायकों के कार्यों के साथ जनता में उनकी पकड़ का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन का काम आचार संहिता लगने के बाद किया जाएगा। इस दौरान यह भी ध्यान रखा जाएगा कि जिले में किस चरण में चुनाव होने हैं। जन विश्वास यात्रा से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा तक टिकट के दावेदार दमखम दिखा चुके हैं। अब पार्टी सर्वे और जमीनी हकीकत के जानने के बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार करेगी।
-
जन विश्वास यात्रा हो या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा, इसके अलावा जिला स्तरीय विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन, इन सभी में जिस तरह से अपार भीड़ जुटी है। इससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। टिकट तय करना पार्टी नेतृत्व का काम है। जिसको भी प्रत्याशी बनाया जाएगा पूरा पार्टी संगठन और एक-एक कार्यकर्ता मिलकर उसकी जीत सुनिश्चित करेगा।
- राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष