फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi's youth died in a road accident in Soron

Budaun News: बिल्सी के युवक की सोरों में सड़क हादसे में मौत

Sun, 29 Sep 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bilsi's youth died in a road accident in Soron
मृतक सलमान का फाइल फोटो। संवाद
बिल्सी। कासगंज-कछला मार्ग पर स्थित सोरों रेलवे फाटक के निकट एक टेंपो शनिवार रात किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में टेंपो में सवार बिल्सी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया। रविवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ एवं वार्ड संख्या पांच निवासी सलमान अल्वी (22) पुत्र शराफत अल्वी बीती शनिवार की रात कासगंज जिले के गांव अचलपुर में अपनी ननिहाल टेंपो से जा रहे थे। जैसे ही टेंपो सोरों के रेलवे फाटक के पास पहुंचा किसी वाहन से उनके टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सोरों थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह उसके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद सलमान का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सलमान दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed