फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike slipped while trying to avoid a bull, two people injured

Budaun News: सांड़ से बचने में फिसली बाइक, दो लोग घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped while trying to avoid a bull, two people injured
बिल्सी। नगर के मोहल्ला एक में होली चौक के निकट और गांव नगला जाटान में शनिवार की शाम सामने आए सांड़ से बचने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे दो युवक घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दो निवासी संजीव माथुर हाथरसी शनिवार की शाम हाइवे पर स्थित पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर अपने घर को आ रहे थे। तभी होली चौक के निकट हनुमानगढ़ी की ओर से दौड़ते हुए सांड़ आ रहा था।
विज्ञापन

उससे बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह घायल हो गए। इसके अलावा थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव गैचुलिया निवासी रूप किशोर बाइक से बिल्सी आ रहे थे। जैसे ही वह गांव नगला जाटान के पास पहुंचे, तभी एक खेत से एक सांड़ अचानक सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत खंथी में गिर गए। इससे रूप किशोर घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed