फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike slipped on the highway, sister died after falling on her head, brother injured

Budaun News: हाईवे पर बाइक फिसली, सिर के बल गिरने से बहन की मौत, भाई घायल

Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped on the highway, sister died after falling on her head, brother injured
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर जजपुरा गांव के पास एक होटल के सामने रविवार शाम बाइक फिसलने से महिला की मौत हो गई। जबकि उनका भाई चोटिल हो गया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करकटपुर निवासी ममता यादव (32) रविवार को बरेली के फरीदपुर निवासी भाई सोहन पाल के साथ बमनौसी गांव गईं थी। शाम करीब चार बजे बहन-भाई घर लौट रहे थे। तभी उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर बैठी ममता सिर के बल सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, सतेंद्र भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से भाई-बहन को मेडिकल काॅलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। सोहन पाल की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव पीरनगर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी मनोज (32), उनकी पत्नी तीजा देवी (30), चार माह का बेटा और सास घायल हो गए। वह किसी काम से देहमूं गए थे। जहां से घर लौट रहे थे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उझानी सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed