फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riders took out a rally in honor of soldiers

Budaun News: सैनिकों के सम्मान में बाइक सवारों ने निकाली रैली

Fri, 23 May 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riders took out a rally in honor of soldiers
कछला में तिरंगा बाइक रैली निकालते भाजपाई। संवाद
कछला। भारतीय सैनिकों के सम्मान में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। बाइक सवारों ने नगर पंचायत कार्यालय से उझानी के ब्लाॅक परिसर तक तिरंगा रैली निकाली। इससे पहले नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन जगदीश सिंह लौनिया ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर हमला करके और उन्हें नष्ट करके जो कीर्तिमान हासिल किया है। उससे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हम सभी अपने सैनिकों को गर्व से सैल्यूट करते हैं। मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में पनाह लिए हुए आतंकवाद को नष्ट किया है। इससे पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। विश्व में उसकी थू-थू हो रही है। आज पूरी दुनिया को पता चल गया है कि पाकिस्तान ही आतंकवाद को बढ़ावा देता है। तिरंगा यात्रा में ब्लाॅक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, अजय तोमर, सत्यभान कश्यप, उमेश शाक्य, आनंद मिश्रा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed