{"_id":"680fdd7fe6215966200741bd","slug":"bike-rider-girl-dies-after-being-hit-by-a-car-maternal-grandfather-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138426-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, नाना घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, नाना घायल
विज्ञापन
दहगवां सीएचसी पर खड़े मृतक बच्ची के परिजन। संवाद
दहगवां। जरीफनगर थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गांव उस्मानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने रोड पार करते समय बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
गांव पड़रिया निवासी गुलाबी सिंह (35) पुत्र मेघसिंह की भतीजी ओमवती की ससुराल संभल में बहजोई थानाक्षेत्र के गांव रसेटा में है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे गुलाबी सिंह अपने भतीजी ओमवती (30) पत्नी ओमप्रकाश को उसकी ससुराल छोड़ने बाइक से संभल जा रहे थे। बाइक पर ओमवती के साथ उसकी बेटी लक्ष्मी (10), शशि (6) व निशा (4) बैठी थी। इस दौरान दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गांव उस्मानपुर के पास पेट्रोल पंप आने पर गुलाबी सिंह ने बाइक से ओमवती, शशि व निशा को उतार दिया और बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर चले गए। बाइक पर लक्ष्मी बैठी रह गई। गुलाबी सिंह पेट्रोल भरवाने के बाद ओमवती व बच्चों को बाइक पर बैठाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस पर बाइक से उछलकर लक्ष्मी व गुलाबी सिंह सड़क पर दूर जा गिरे।
सिर में गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलाबी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गुलाबी सिंह व लक्ष्मी को दहगवां सीएचसी पर भेजा। वहां डॉक्टर ने भी लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुलाबी सिंह की प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते सीएचसी पहुंच गए।