फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after colliding with Nilgai, son injured

Budaun News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, पुत्र घायल

Sun, 08 Mar 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Nilgai, son injured
बदायूं। होली मिलने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र नीलगाय से टकरा गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। सूचना मिलने पर अलापुर पुलिस उनको सीएचसी ले गई, जहां से उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी प्रतिपाल (60 साल) पुत्र अनोखे लाल शनिवार को बेटे आशीष के साथ बाइक से होली मिलने गांव उमरपुर जा रहे थे। अलापुर के पास नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में प्रतिपाल गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनको सीएचसी म्याऊं ले गए। जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर करा दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बताया कि वह खेती करके परिवार को पालन-पोषण करते थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन




पिकअप ने ई-रिक्शा और ठेले में मारी टक्कर, पांच घायल



- बिल्सी नगर में बदायूं बस स्टैंड के पास हुई घटना



- दुर्घटना से नाराज लोगों ने पिकअप चालक को पीटा



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा और फल के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार व फल विक्रेता सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार की शाम बदायूं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। जैसे ही वह बदायूं बस स्टैंड के पास पहुंचा तो गाड़ी पर से उसका नियंत्रण हट गया। वह सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा और फल के ठेले में जा टकराया।



टक्कर में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। फल का ठेला भी पलट गया। फल सड़क पर बिखर गए। हादसे में ई-रिक्शा में सवार ग्राम गढ़ौली निवासी रचना पाल, पहाड़पुर निवासी अनेक पाल, मोहल्ला संख्या आठ निवासी फईम, फल विक्रेता अंकित कुमार और कुदरनी निवासी रामप्यारी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए भेजा।



वहीं दुर्घटना से नाराज लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ से चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है।


हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गोवंश की मौत
- बिजनौर-बदायूं हाईवे पर फ्यूचर स्कूल के सामने हुई घटना
- कई बार फोन करने पर भी पशु चिकित्सक ने नहीं उठाया फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद मौजूद लोगों ने पशु चिकित्सक को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बदायूं-बिजनौर हाईवे पर फ्यूचर लीडर स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे तीन गोवंश को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल गोवंशों को बचाने का प्रयास किया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने घायल गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को कई बार फोन किया, लेकिन रात करीब 11 बजे तक कॉल करने के बावजूद डॉक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उनका फोन भी बंद हो गया। उपचार न मिलने के कारण घायल दोनों गोवंश की भी मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नगरमंत्री टिंकू गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के यश विश्वास, अंकुर ठाकुर, हिमांशु राठौर आदि मौजूद रहे। सभी मृत गोवंशों को जेसीबी की मदद से रात में ही दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed