{"_id":"6786b70d1403c6e324082396","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132757-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रिंकू यादव का फाइल फोटो।
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज के भोलानाथ मंदिर के सामने किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव युसूफ नगर निवासी रिंकू यादव (30) मंगलवार को मकर संक्रांति का पुजापा अपनी बुआ को पहुंचाने बिसौली क्षेत्र के गांव बाइक से गए था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। वजीरगंज के भोलानाथ मंदिर पर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। रिंकू बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल रिंकू को वजीरगंज सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गई। पंचनामा भरने के बाद शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा कोहरे की वजह से होना बताया जा रहा है।