फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike hit by tractor; brother-in-law dies, other brother-in-law critically injured.

Budaun News: ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, बहनोई की मौत, साला गंभीर

Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by tractor; brother-in-law dies, other brother-in-law critically injured.
खुशीद आलम फाइल फोटो
कादरचौक। गांव खिरिया वाकरपुर मोड़ पर ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चपेट में आए बाइक सवार साले-बहनोई हैं। इसमें बहनोई की मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

कादरचौक-उझानी रोड पर यह हादसा बुधवार की देर शाम हुआ। खिरिया वाकरपुर में इस रोड पर मोड़ है। संकेतांक भी नहीं लगे हैं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव निजाम पुर निवासी खुर्शीद आलम 35 वर्ष पुत्र अहमद नवी बाइक द्वारा ककोड़ा गांव से अपने गांव जा रहे थे। साथ में रिसौली गांव निवासी सरताज 36 वर्ष पुत्र आजाद भी थे।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर से आमने-सामने इनकी टक्कर हो गई। इसमें खुर्शीद आलम की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठे सरताज गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक खुर्शीद आलम, सरताज के बहनोई थे। वह ककोड़ा गांव से लाइट डेकोरेशन का काम करते थे। मृतक खुर्शीद आलम के एक बेटा और एक बेटी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिए हैं। वहीं, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed