{"_id":"691f7afb5b77ff9276012dc0","slug":"bike-collides-with-pig-on-highway-three-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-151268-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर बाइक सूअर से टकराई, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर बाइक सूअर से टकराई, तीन लोग घायल
विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में अपना इलाज कराते तीनों घायल लोग। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव सिद्धपुर चित्रसेन के पास एक कोल्ड स्टोरेज के सामने सूअर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
गांव गढ़ौली निवासी सोहनपाल पुत्र धीरपाल सिंह, उनके भाई ब्रजमोहन और गांव रायपुर मजरा निवासी देवचंद्र पुत्र नबाब सिंह बाइक से बिल्सी कस्बा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सिद्धपुर चित्रसेन कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक सूअर दौड़कर आ गया।
तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक सीधे सूअर से जा टकराई। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत बिल्सी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर भेज दिया।