{"_id":"6575cc0dbef57faf10003086","slug":"bihar-laborer-dies-of-heart-attack-in-train-badaun-news-c-123-1-bdn1004-9518-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिहार के मजदूर की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिहार के मजदूर की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
बिहार से परिवार के साथ मजदूरी करने जा रहा था जयपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिहार से मजदूरी करने जयपुर जा रहे युवक की ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बदायूं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ के जवान और परिजन युवक को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार के जिला मधुबनी के थाना रहिका के मोहल्ला इजरा के रहने वाले हरकित चौधरी (40) वर्ष पुत्र रामचंद्र चौधरी जयपुर में परिवार संग रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। दीपावली पर गांव आया था। शनिवार को पुन: मजदूरी करने के लिए परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ दरभंगा अजमेर स्पेशल ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुआ।
परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे ट्रेन जैसे ही बदायूं स्टेशन के करीब पहुंची, उसकी ट्रेन में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। ट्रेन में बैठे लोगों ने आरपीएफ को सूचना दी, जिस पर बदायूं में ट्रेन रुकने पर आरपीएफ जवान और परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब पोस्टमार्टम हो जाने के बाद वह शव लेकर बिहार लौट जाएंगे।