फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bifrin nun on government programs for population control

जनसंख्या नियंत्रण के सरकारी कार्यक्रमों पर बिफरीं साध्वी

Mon, 02 Feb 2015 12:15 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 02 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bifrin nun on government programs for population control
विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची ने जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रमों पर सवाल उठाए कहा एकतरफा परिवार नियोजन नहीं हो सकता। बोली, कानून का एकतरफा पालन हिंदू ही क्यों करें। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। अपने आधा घंटे से अधिक के भाषण में उन्होंने हिंदू और हिंदुस्तान के मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

साध्वी ने मंच से कठोर तंज कसे। घोर निंदा और गहरी टिप्पणियां भी कीं। कहा, प्रदेश सरकार एक तरफ परिवार नियोजन की बात करती है और विज्ञापन जारी करती हैं, बावजूद इसके पालन नहीं होता है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा, प्रदेश की धरती लहूलुहान हो गई है। रक्षक भक्षक बनते जा रहे हैं। बदायूं के थाने में रेप जैसी घटनाएं होती हैं। बावजूद इसके सरकार मूकदर्शक बनी रहती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू अपनी विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट हाें। उन्होंने फिल्म कलाकारों भी टिप्पणीं कीं। कहा, पाश्चात्य सभ्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दूध को छोड़कर साबुन से तंदरुस्ती बनाने पर जोर दिया जाता है। इससे कैसे समाज का निर्माण होगा। हिंदू विरोधी बताते हुए कुुछ पर जानवरों तक से तुलना कर डाली। कहा, बंटवारे से पहले और आज की स्थिति में काफी अंतर हो चुका है। साध्वी ने कहा कि विरोधियों के खिलाफ एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन

ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हुए सम्मानित
बदायूं।
विराट हिंदू सम्मेलन के मंच से हिंदुओं को वंश बढ़ाने पर दिया गया। एकतरफा कानून का विरोध करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि परिवार नियोजन सिर्फ हिंदुओं के लिए ही क्यों। अगर कानून है तो एकरूपता भी होनी चाहिए। विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान मंच से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर भीड़ में से करीब एक दर्जन लोग मंच पर पहुंचे, जिनके छह से 11 बच्चे तक थे। साध्वी ने इन लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसमें गिरीशचंद के सात, सरनाम के नौ, रामपाल के नौ तथा बेहटा माधव के द्वारिका प्रसाद के 11 बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वापसी का भी दे दिया आमंत्रण
बदायूं।
साध्वी प्राची ने प्रदेश सरकार और आजम खान, शहर विधायक आबिद रजा को भी आड़े हाथों लिया। बोलीं वह अपने बयानों पर कायम है। रही बात घर वापसी की तो हिंदुओं की घर वापसी का कार्य चलता रहा है और रहेगा। साध्वी प्राची ने कहा कि अगर कोई अपने घर आना चाहता है तो उसमें बुराई भी किया है। उन्होंने कई मंच से बातों-बातों में धर्मांतरण पर आमंत्रण भी दे दिया।

लव-जेहाद: प्रेम विरोधी नहीं षडयंत्र विरोधी
बदायूं।
मंच से लव जेहाद का मुद्दा भी गर्माया, साध्वी प्राची बोली, लव जेहाद जैसा खेल जहर घोलने का काम कर रहा है। षड्यंत्र कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह धोखे, षड़यंत्र, साजिश के खिलाफ हैं। प्राची ने सपा नेता पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed