फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhumaphiya

12 में से चार तालाब का अस्तित्व ही हुआ खत्म

Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
bhumaphiya
दातागंज। नगर में स्थित कई तालाबों पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में कुछ तालाबों का तो अस्तित्व ही पूरी तरह से खत्म हो गया है। तमाम शिकायतों के बाद में अधिकारी, कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे बचे हुए तालाबों पर भी संकट मंडराने लगा है। इसी नजरअंदाजी के चलते नगर के 12 तालाबों में से चार तो पूरी तरह ही समाप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने के लिए जिला प्रशासन को बार-बार निर्देशित किया जा चुका है। इसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से माफिया लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के लिए लगे हुए हैं। दातागंज कस्बे में कभी 12 तालाब हुआ करते थे। जिसमें कस्बे का पानी जाया करता था। ये तालाब हर मौसम में भरे रहते थे। लेकिन इन तालाबों की जमीन पर माफिया की नजर पड़ गई। जिसके बाद में हल्के-हल्के इन पर कब्जा होना शुरू हो गया। हालात ये हुई कि कस्बे में जो 12 तालाब थे। उनमें से चार तालाब अपना अस्तित्व ही खो चुके हैं। हालांकि इसको लेकर कई मर्तबा लोगों ने अधिकािरियों से शिकायत की, लेकिन लोगों को सिवाय आश्वासन के कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

-स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे में तालाबों पर कब्जे हुए हैं, उसकी सबसे बड़ी वजह अधिकारी, कर्मचारियों की भूमाफिया के साथ सांठगांठ रही है। इस कारण माफिया ने बिना किसी संकोच के तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तालाबों पर लोगों ने कब्जा किया है, उनको कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस तरफ कार्रवाई की जाएगी।
-भूपराम वर्मा, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed