{"_id":"6872cad3d2639d4de3032bf9","slug":"bholes-market-decorated-in-ujhani-shiva-devotees-decorate-their-kanwad-badaun-news-c-123-1-sbly1035-142948-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में सजा भोले का बाजार... शिवभक्तों कर लो कांवड़ का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में सजा भोले का बाजार... शिवभक्तों कर लो कांवड़ का श्रृंगार
विज्ञापन
उझानी में लगाई जा रहींं दुकानें। संवाद
उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने गोशाला के मैदान में भोले के श्रृंगार के सामान की दुकानें सजाई जाने लगी हैं। अधिकतर दुकानदार बाजार में पहुंच चुके हैं। उन्हें सजाने में रविवार दोपहर तक का समय भी लग सकता है।
दुकानदार प्रेमपाल ने बताया कि कांवड़ियों के लिए ड्रेस में भगवा रंग में शंकर- पार्वती की फोटोयुक्त टीशर्ट, घुटनों तक का नेकर, टोपी और पैरों में बांधने के लिए घुंघरू के अलावा कांवड़ यहां पर मिलेगी। दुकानदारों में बंटू ने बताया कि कोई कांवड़िया अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटोयुक्त टीशर्ट पहनकर कांवड़ यात्रा शुरू करना चाहता है तो वह भी मिलेगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दुकानों की सुरक्षा को लगे आठ कैमरे
- गोशाला कमेटी ने मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। पूरे परिसर में आठ कैमरे लगाए जाएंगे। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन जिंदल और बाजार के मैनेजर राहुल वार्ष्णेय को इससे अपडेट रखा जाएगा। मैनेजर ने बताया कि कैमरे पुलिस अफसरों के निर्देश पर लगाए गए हैं।

कछला में लग रही हैं दो दर्जन दुकानें
- कांवड़ियों की सुविधा के लिए कछला में भी भोले के श्रृंगार के सामान की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। कछला में नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास और गंगाघाट से पहले राधेलाल कॉलेज के मैदान में दो दर्जन से अधिक दुकाने लगाई गई हैं।