{"_id":"594ab8594f1c1bbd368b4671","slug":"bhikiyu-did-jam-by-putting-jam-demonstration-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने जाम लगाकर किया योग, प्रदर्शन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने जाम लगाकर किया योग, प्रदर्शन भी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में किसानों की मौत और कृषकों का कर्जा माफ न किए जाने का विरोध करते हुए डीएम कार्यालय के सामने सड़क पर जाम लगाकर योग किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। किसी वाहन को डीएम कार्यालय वाली सड़क से नहीं निकलने दिया। पुलिस फोर्स पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को हटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने इस दौरान कहा कि देश में किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, वे कर्जा में डूबे हुए हैं और सरकार योग पर जनता का पैसा पानी की तरह बहा रही है। किसानों के साथ कर्ज माफी के मामले में वायदा खिलाफी की गई है। जिला प्रवक्ता नरेंद्र सक्सेना ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। संगठन मंत्री करन राठौर, मंडल उपाध्यक्ष सुदान सिंह, अमरपाल सिंह, जय लाल , राजेश कुमार, अमित पिपल, झाझन सिंह, कल्लन मियां ,रामाशंकर शंखधार, हारुन गौस ,सतीश साहू, राजपाल सिंह, नूरुद्दीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान किसान हुआ बेहोश
बदायूं। डीएम कार्यालय के सामने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान धमेई के विकलांग किसान वीरपाल बेहोश हो गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।