{"_id":"6887d5977d41fe23d6087aba","slug":"bhandara-organized-for-kanwariyas-in-didhauni-school-badaun-news-c-4-1-bly1051-691957-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिधौनी स्कूल में कांवड़ियों को कराया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिधौनी स्कूल में कांवड़ियों को कराया भंडारा
विज्ञापन
कांवड़ियों को भंडारे का प्रसाद भेंट करते लोग। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव दिधौनी में जल भर कर कछला से लौट रहे कांवड़ियों के लिए श्रद्धालुओं ने भंडारा कराया। इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने किया। इस दौरान कई कांवड़ियों ने पहुंच कर प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, अनु राय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
शिव मंदिर पर हुआ भंडारा
उघैती। पशु अस्पताल के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में भंडारा किया गया। भंडारा से पूर्व सोमवार को शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। शिवभक्तों की दर्शन के लिए लंबी कतार भी लगी रहीं। इस मौके पर टाटा पुरुषोत्तम, योगेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, सचिन गुप्ता सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
--
शिव भक्तों के लिए लगा स्वास्थ्य सेवा शिविर
सहसवान। सहसवान मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नगर के अकबराबाद चौराहे पर सोमवार को शिव भक्तों के लिए स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाकर दवाइयां का वितरण किया गया। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद और एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद तुफैल अहमद ने कांवड़ियों के लिए लगे प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद कांवड़ियों को जरूरत के अनुसार ओआरएस, पेन-किलर, बिटाडीन ट्यूब, पट्टी, बैंडेड आदि वितरित किए। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक जमाल समी, आफताब अहमद, पीयूष माहेश्वरी, हसन आदि मौजूद रहे।