{"_id":"5d5fd5f88ebc3e018309f3e4","slug":"bhajan-sandhya-badaun-news-bly373326073","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी विनती यही है राधारानी... कृपा बरसाए रखना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी विनती यही है राधारानी... कृपा बरसाए रखना’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से भजन संध्या हुई, जिसमें गायक चित्र-विचित्र महाराज के भजन सुनकर श्रोता झूम उठे। भजन युगल गायक ने ‘मेरी विनती यही है राधारानी, कृपा बरसाए रखना... सुनाकर समा बांध दिया। महिलाएं भी नृत्य करने लग गईं।
भगवान दास पैलेस में हुए कार्यक्रम भजन संध्या की शुरूआत गुरुवार देर शाम हुई। वृंदावन निवासी भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज ने शुरुआत राधारानी के भजन से की। उन्होंने पांच-छह भजन सुनाए लेकिन मेरी विनती यही है राधा... को सुनकर श्रोता खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तो दिलदार है और सांवरे को दिल में बसा के तो देखो ने भी समा बांध दिया। रात में करीब एक बजे तक चली भजन संध्या देर रात श्रद्धालु झूमते रहे। आयोजकों में गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, मधुर सपरा और पंकज सचदेवा ने चित्र-विचित्र महाराज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विशेष योगदान के लिए गणमान्य नागरिकों को भी पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, प्रदीप गोयल, दीपक गर्ग, अमित अग्रवाल, हरवंश पहलवान, अनिल तुलस्यान, शंकर गुप्ता, मनीष अदलक्खा, अरुण अग्रवाल, सुनील सचदेवा आदि मौजूद थे।