{"_id":"618eb9cf545f743d7a295765","slug":"bhagwat-katha-badaun-news-bly465931458","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं पीतवस्त्रधारी महिलाएं
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। शनिवार से शुरू हो रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव से पहले शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। भागवत कथा 19 नवंबर तक चलेगी।
राधा रानी प्रेम सेवा समिति के तत्वावधान में दीपक टाकीज परिसर में शनिवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर एक सौ एक पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलशयात्रा दीपक टाकीज पर जाकर विसर्जित हुई। मध्यप्रदेश से आए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधेश्याम शास्त्री 13 से 19 नवंबर तक अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। 13 व 18 नवंबर को आयोजित भजन संध्या में ब्रज रसिका दीपा दीदी व अंजलि द्विवेदी भजन सुनाएंगी। आगामी 20 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा के साथ पंडित राधेश्याम शास्त्री, अमित अग्रवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, मनोज यादव, मुकेश शंखधार वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र वार्ष्णेय आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। संवाद
-
आज भजन संध्या में बरेली की अंजलि सुनाएंगी भजन
बिसौली। श्री श्याम सेवादार परिवार के बैनर तले शनिवार को आयोजित दिव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी भजन गाकर श्रोताओं को आनंदित करेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां बता दें कि बाबा के जन्मोत्सव पर श्याम सेवादार परिवार शनिवार को श्याम महोत्सव मना रहा है। संवाद