फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Challengers defeated Bhilolia Lines by 85 runs

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने भिलोलिया लाइंस को 85 रन से किया पराजित

Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Behta Challengers defeated Bhilolia Lines by 85 runs
चंद्रपाल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैलेंजर्स और भिलोलिया लाइंस टीम के बीच खेले गए मुकाबले में बेहटा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले चंद्रपाल उर्फ चंदू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भिलोलिया लाइंस के कप्तान महेश चंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान चंद्रपाल उर्फ चंदू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं यशपाल ने 21 रन, गौरव ने 10 रन और सोनू ने चार रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

भिलोलिया लाइंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विष्णु, हरि सिंह और दीपक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलोलिया लाइंस की टीम बेहटा चैलेंजर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 10 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरि सिंह ने 14 रन, विष्णु ने छह रन, जेपी शाक्य ने दो रन और धीरेंद्र ने दो रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा चैलेंजर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू ने तीन विकेट झटके, जबकि गौरव ने दो और दीपांशु ने एक विकेट हासिल किया।
इस दौरान शुभम पुरी, शोभित पुरी, यीशु मिश्रा, अंकित शर्मा, नीरेश पुरी, सुमित गुप्ता, जय कृष्ण गुप्ता, हर्षित पुरी, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed