{"_id":"587126f44f1c1b1c571583ff","slug":"before-the-elections-for-the-bjp-ticket-pitched","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भाजपा में टिकट के लिए घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले भाजपा में टिकट के लिए घमासान
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की छह सीटों पर 36 दावेदारों ने किए हैं आवेदन, पदाधिकारियों में असमंजस
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 12 लोगों ने की है दावेदारी
बिसौली सीट पर फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची का नाम भी चर्चा में
विधानसभा चुनाव की जंग शुरू होने से पहले भाजपा में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। जिले की सभी छह सीटों पर टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन होने से पार्टी के पदाधिकारी भी असमंजस में पड़ गए हैं। कुल मिलाकर छह सीटों के लिए 36 दावेदारों ने आवेदन किए हैं जिनमें सर्वाधिक 12 बिल्सी सीट के दावेदार हैं। कई सीटों पर कद्दावर नेता टिकट के लिए आमने-सामने हैं। बदायूं सदर सीट पर टिकट के सबसे कम दो ही प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन दोनों ही पूर्व विधायक हैं। इस सीट के दावेदार कई और भी थे लेकिन दो दिग्गजों को मैदान में देखकर उन्होंने अपने कदम खींच लिए। जद्दोजहद के इसी माहौल में बिसौली सीट पर टिकट के लिए फायरब्रांड नेता और साध्वी प्राची का नाम भी चर्चाओं में आने लगा है।
जिले की छह सीटों से आवेदन करने वाले इन सभी 36 दावेदारों के नाम जिला संगठन की ओर से हाईकमान को भेज दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इनके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सीधे मुख्यालय स्तर पर टिकट पाने के लिए जोर-आजमाइश में जुटे हुए हैं। साध्वी प्राची का नाम भी इन्हीं में से एक है। उम्मीद से ज्यादा दावेदार होने की वजह से ही भाजपा ने पिछले दिनों सर्वे कराए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग स्तर पर कराए गए सर्वे रिपोर्ट हाईकमान को मिल चुकी हैं। पार्टी टिकट तय करने के लिए इस सर्वे को भी प्रमुख आधार बनाएगी।
बताया जा रहा है कि हाईकमान के स्तर पर फिलहाल सभी दावेदारों के नाम पर मंथन चल रहा है लेकिन उम्मीदवारों के नाम देर से घोषित करने के पीछे यह भी रणनीति है कि ऐन चुनाव के मौके पर टिकट घोषित किए जाने से निराश होने वाले दावेदारों को कहीं और भागने का मौका न मिल सके। अब चूंकि चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है इसलिए पार्टी नेताओं का अनुमान है कि खरमास के बाद भाजपा कभी भी टिकट घोषित कर सकती है। सारे टिकट पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक में प्रमुख दावेदारों के नाम पर मंथन करने के बाद फाइनल करता है। अगले सप्ताह बोर्ड की बैठकें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
कहां से कितने दावेदार
बिसौली-7, सहसवान-5, बिल्सी-12, बदायूं-दो, शेखूपुर-तीन और दातागंज सात,
इस तरह कुल 36 लोगों ने उम्मीदवारी के लिए आवेदन किए हैं।
कहां से कौन-कौन है दावेदार
बदायूं सदर : पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल।
शेखूपुर : पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के बेटे धर्मेंद्र शाक्य, डॉ. योगेंद्र मौर्य और यदुनेश यादव।
बिसौली : पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के बेटे कुशाग्र सागर, अरुण प्रकाश धोबी, अमित मथुरिया, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, दमयंती वर्मा, प्रेमलता सिंह, राजाराम कोरी।
सहसवान : पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, धीरेंद्र यादव, आशुतोष वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता और विनोद शर्मा।
दातागंज : नगर पालिका चेयरमैन राजीव गुप्ता, शैलेश पाठक, राजीव कुमार सिंह बब्बू, राकेश कुमारी, राजीव कुमार सिंह राजू, आरएस पाल, मंजू सिंह।
बिल्सी: उमेश सिंह राठौर, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र यादव, राजेश कुमार सिंह, गेंदनलाल मौर्य, विनय कुमार सिंह, शारदेंदु पाठक, अनूप सिंह, दीपा शर्मा, प्रेमवती मौर्य, राजीव राठौर।