फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bazar closed in badaun

बिनावर में बंद रहे बाजार, व्यापारियों का थाने पर धरना

Sat, 07 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 07 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
bazar closed in badaun
बिनावर में बंद रहे बाजार, व्यापारियों का थाने पर धरना 
थाने के पास सराफा व्यापारी से थाने के पास हुई लाखों रुपये की लूट के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर थाने के सामने धरना दिया। इंस्पेक्टर केके यादव ने तीन दिन के भीतर वर्क आउट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। सरेशाम थाने के सामने लूट की घटना से व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

कस्बे में बिलहल रोड पर रहने वाले सराफा व्यापारी आंशू गुप्ता की इसी रोड पर थाने के पास ही सराफा की दुकान है। गुरुवार शाम करीब सात बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर आंशू गुप्ता से नगदी और जेवर से भरा बैग लूट लिया था। आंशू के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने सीधी फायरिंग की। कई फायर होने से यहां सनसनी फैल गई। बदमाश भाग निकले। खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी मौका मुआयना कर व्यापारी से बात की थी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को घटना के विरोध में सुबह से ही व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। इसके बाद सैकड़ों व्यापारियों ने कस्बे के लोगों के साथ थाने पर धरना दिया। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की। इंस्पेक्टर केके यादव ने तीन दिन के भीतर वर्क आउट का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया। शाम को कस्बे के बाजार भी खुल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अज्ञात पर मुकदमा, लूटे माल का जिक्र नहीं
बिनावर। लूट का शिकार सराफा व्यापारी अंशू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, व्यापारी की तहरीर में लूटे गए जेवरों और नगदी का जिक्र नहीं किया गया है। उसने सिर्फ इतना कहा है कि चार बदमाशों ने असलहों के बल पर उससे कुछ नगदी और कुछ जेवर लूट लिए। हालांकि, गुरुवार को वारदात के बाद व्यापारी के परिवार वाले लाखों रुपये की लूट की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed