फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly's SP South is investigating cow smuggling in the district.

Budaun News: बरेली की एसपी साउथ कर रही जिले में गोतस्करी की जांच

Sun, 23 Nov 2025 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's SP South is investigating cow smuggling in the district.
बदायूं। जिले में अब तक हुईं गोकशी की घटनाओं पर बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बरेली जिले की एसपी साउथ अंशिका वर्मा को जांच अधिकारी बनाया है। उन्होंने फैजगंज बेहटा में हुई गोकशी की घटना की जांच की है। इसके बाद वह कुंवरगांव, सिविल लाइंस, बिनावर, वजीरगंज की भी जांच कर रिपोर्ट डीआईजी को सौपेंगी।
विज्ञापन



-----------
कस्बे के एक अपराधी के घर से थाने के सिपाही काे आता है खाने का टिफिन
फैजगंज बेहटा थाने में तैनात एक सिपाही कस्बे के ही एक अपराधी के घर से हर रोज टिफिन पैक कराके खाना मंगा रहा है। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उधर कस्बे के लोगों का कहना है कि पुलिस की अगर अपराधियों से नजदीकी रहेगी तो क्राइम को कैसे रोका जा सकता है। वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। अगर सिपाही दोषी पाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------------

कोट,
मंडल स्तर से जिले में हुई गोकशी की जांच कराई जा रही है। जिससे यह सामने आ सके कि आखिर गोतस्करी क्यों हो रही है। इसके पीछे किसका हाथ है। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई हो सके जो ऐसे अपराधों व अपराधियोंं को संरक्षण देते आ रहे हैं। इस पर जिला पुलिस भी अपने स्तर से पैनी नजर बनाए हुए है और गोपनीय जांच कर रही है। डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed