फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly woman accused of selling herself

बरेली की महिला ने खुद को बेचने का लगाया आरोप

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly woman accused of selling herself
दातागंज (बदायूं)। बरेली के नवाबगंज की एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में सीओ दातागंज से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो उसका भाई और पिता नवाबगंज से बदायूं पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला रास्ता भटक गई है। बाद में परिवारवाले उसे अपने साथ बरेली ले गए। फिलहाल इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली के नवाबगंज की एक महिला सीओ कार्यालय पहुंची। उसकी गोद में एक बालक था। उसने बताया कि वह बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। करीब दो साल पहले हजरतपुर थाना क्षेत्र निवासी उसका रिश्तेदार उसे यहां ले आया था। आरोप लगाया कि उसने दातागंज क्षेत्र के गांव में उसे लाकर बेच दिया। तब से वह यहीं रह रही थी। ये बच्चा जिसने उसे खरीदा था, उसका है। सीओ की सूचना पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई और मामले की छानबीन की। पुलिस ने उसके परिवार वालों का नाम पता किया। गांव के प्रधान से संपर्क किया। तब कहीं उसका भाई और पिता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की शादी पहले नवाबगंज क्षेत्र में ही हुई थी। उसके पहले पति से भी एक बच्चा है लेकिन करीब दो साल पहले वह खो गई। वह कुछ मानसिक मंदित भी है। इस दौरान पुलिस ने उसके दूसरे पति को भी बुला लिया। उसने बताया कि सुबह उसका महिला से विवाद हो गया था। इससे वह खरीदने बेचने का आरोप लगा रही है। भाई और पिता उसे अपने साथ बरेली ले गए हैं। उसका मायका भी नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में है।
विज्ञापन

महिला कार्यालय आई थी। वह कुछ मानसिक मंदित लग रही थी। हालांकि उसने जैसा बताया, उसके आधार पर पुलिस से जांच कराई। महिला का दूसरे पति से विवाद हो गया था। इससे वह आरोप लगा रही थी। उसके भाई और पिता आए थे। वह उसे अपने साथ बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed