फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bar Association

नव निर्वाचित बार पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
bar Association
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने सोमवार को मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन अजय पाल गुप्ता ने किया। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सक्सेना, महासचिव विवेक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मोहन श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रशासन उपदेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन मरगूब अहमद खान, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राजीव कुमार सक्सेना, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार, छोटेलाल, दिनेश चंद्र, राकेश कुमार पाल, राजकुमार शर्मा, और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओमपाल, मोहित कुमार, नीरज वर्मा, सत्येंद्र पाल पाली, सौरभ मित्तल और सतेंद्र पाल सिंह को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण से निवर्तमान महासचिव ब्रह्मानंद गौतम ने गत वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और निवर्तमान अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। शिव कुमार गौड़ का नवनिर्वाचित महासचिव विवेक शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सक्सेना ने सभी अधिवक्ताओं के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। महासचिव विवेक शर्मा ने कहा प्रत्येक अधिवक्ता से वह कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे उनके सुख-दुख में उनका साथ देंगे और अधिवक्ताओं की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर्स कमेटी के सदस्य गण व बहुत से अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहसवान में तहसील बार पदाधिकारियों ने शपथ ली
सहसवान बार एसोसिएशन सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी चेयरमैन रुकुम सिंह यादव ने तहसील बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष सैय्यद कलीमुर्रहमान नक़वी ने कहा अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। उनकी हर समस्या के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। बेंच की एकता को बनाये रखेंगे। समारोह में महासचिव ओमकार वार्ष्णेय, सहसचिव प्रशासन मजाहिर अली ने भी शपथ ली। मुख्य अतिथि एसडीएम लालबहादुर ने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी मेहनत, लगन व कुशलता के साथ वादकारी जनता के मुकदमों की पैरवी करनी चाहिए। इस मौके पर रविंद्र नारायण सक्सेना, हरिओम माहेश्वरी, उबेदुर्रहमान, मोहम्मद तारिक, अभय सक्सेना, सोनू मिश्रा, अतुल सक्सेना, जितेंद्र यादव, अफरोज अहमद , सत्यभान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
बदायूं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के उपाध्यक्ष को ऑनलाइन प्रक्रिया को समाप्त कर न्यायिक कार्य सुचारू रूप से किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन दिया।

जिला बार के शपथ ग्रहण समारोह में आए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष शिव किशोर गौड़ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि जजी में सभी कर्मचारी पूर्व की तहत न्यायिक कार्यों को कर रहे हैं, लेकिन जजी परिसर में अधिवक्ताओं के प्रवेश पर रोक है। अधिकांश अधिवक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। जिससे कि कोविड-19 के समय में अधिक अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि ऑनलाइन प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व की भांति न्यायिक कार्य संपादित करने हेतु बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रस्ताव पारित कर चीफ जस्टिस से पूर्व प्रक्रिया बहाल करने की मांग की जाए। इस मौके पर अजय सिसौदिया, अंकित सक्सेना, सुधीर कश्यप, सत्य प्रकाश मौर्य, धर्मेंद्र भदौरिया, महताब हुसैन, स्वदेश चौहान, पुनीत कश्यप,भावना शर्मा, अखिलेश सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed