फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks Vacation ATMs are closed

बैंकों में अवकाश   एटीएम भी रहे बंद 

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Banks Vacation ATMs are closed
बैंकों में अवकाश   एटीएम भी रहे बंद  - फोटो : अमर उजाला
आईसीआईसीआई को छोड़कर अन्य एटीएम रहे बंद 
विज्ञापन

 शनिवार को बैंक शाखाएं बंद होने की वजह से लोगों को कैश नहीं मिल पाया। इसके साथ ही शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। सिर्फ आईसीआईसीआई का एटीएम ही खुला लेकिन उसका भी कैश ज्यादा देर तक नहीं चल सका। बाकी एटीएम पर कैश नहीं के बोर्ड चस्पा देखकर लोग खाली जेब ही लौट गए। 
शनिवार को दोपहर अमर उजाला टीम ने शहर के कई एटीएम देखे तो उनमें कैश न होने की स्थिति सामने आई। लोटनपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर बंद मिला। चंद कदम आगे एसबीआई के ई-कॉर्नर के शटर पर- कैश नहीं है, बोर्ड लगा था। लॉवेला चौक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी बंद मिला। इससे 20 कदम के फासले पर स्थित पीएनबी के एटीएम का शटर भी बंद था। इंद्रा चौक के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम से जरूर कैश मिल रहा था। इस वजह से एटीएम से सड़क तक लंबी लाइन लगी हुई थी। एटीएम से दो हजार रुपये के नोट निकल रहे थे, जो शाम होने से पहले ही खत्म हो गए। वहीं, यूको बैंक और बॉब की ई-लॉबी का शटर भी डाउन ही रहा। एसबीआई के नेकपुर स्थित एटीएम का शटर बंद था, लेकिन लोग लाइन में खड़े होकर कैश का इंतजार कर रहे थे। ओवरब्रिज के पास वाली बॉब का एटीएम बंद रहा। इससे वहां पर कैश के इंतजार में आने वाले लोग आकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

--------------
पांच हजार से ज्यादा नहीं दे रहे प्रबंधक 
नूरपुर पिनौनी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस्लामनगर स्थित एक  बैंक शाखा के मैनेजर पर किसानों  को करेंसी न देकर परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि शाखा प्रबंधक खाते से 24 हजार रुपये निकालने की मांग पर पांच हजार से ज्यादा नहीं दे रहे हैं। जबकि अपने  खास लोगों के खाते से पर्याप्त धनराशि देते हैं। गांव सुराही के जितेंद्र पाठक ने प्रधानमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नोट जमा करने का समय बढ़ाने की मांग 
बदायूं।  हजार और पांच सौ रुपये के नोट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग भाजपा  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की है। जिला  महामंत्री डॉ. मसरूर खां ने कहा है कि जनता नोटबंदी का स्वागत कर रही है, लेकिन बैंक  शाखाओं में भीड़ होने की वजह से कई गरीबों और मजदूरों के हजार और पांच सौ  रुपये के नोट जमा नहीं हो सके हैं, इसलिए बंद नोटों को जमा करने की समय सीमा  बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर देनी चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। 

----------------
विद्यार्थियों को बताए नेट बैंकिंग के फायदे
उझानी। बसोमा के  रजत विद्या मंदिर में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए नेट बैंकिंग के  फायदे बताए गए। उन्हें मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर बैंकिंग करने की सलाह भी दी  गई। प्रधानाचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि नेट बैंकिंग करने से  तमाम तरह की दिक्कतों का समाधान संभव हो सकता है। छात्र और छात्राएं अपने  और अपने परिवार के सेलफोन पर ऐप डाउनलोड करके कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा दे  सकते हैं। नोटबंदी के इस दौर में नेट बैंकिंग की सबसे सरल उपाय है। स्कूल  फीस से लेकर घरेलू सामान की खरीददारी में मोबाइल बटुआ का ही इस्तेमाल किया  जाए। इस मौके पर प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, प्रियंका, रजत गुप्ता, पूजा  सोलंकी, अंजलि शाक्य, डॉली शर्मा, रवेंद्र कुमार, लालकृष्ण और मनोज यादव  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed