फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks opened hand, The lack of cash

बैंकों ने खोले हाथ,  कैश की कमी नहीं

Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Banks opened hand, The lack of cash
बैंकों ने खोले हाथ,  कैश की कमी नहीं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 आठ नवंबर को नोटबंदी के बहुत दिनों बाद सोमवार को बैंकों में कैश की किल्लत नजर नहीं आई। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के मुताबिक नोटबंदी के 50 दिन की अवधि नजदीक होने का असर था। बैंक शाखाओं में ग्राहकों को नियमानुसार पर्याप्त कैश मिला। खाते से जिसने 24 हजार मांॎगा, उसमें कोई कोई कटौती नहीं की गई। हालांकि बैंकों में भीड़ थी लेकिन बीते दिनों की तरह लंबी लाइन नहीं लगी हुई थी।
एसबीआई की मुख्य शाखा में लाइन में लगे लोगों को उनकी मांग के अनुसार कैश मिला। यही स्थिति एचडीएफसी बैंक शाखा की रही। पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में भी 24 हजार रुपये तक बचत खाते में दिए गए। आईसीआईसीआई बैंक आठ से दस लोगों की लाइन थी, जिन्हें पूरा कैश मिलने पर वे संतुष्ट नजर आए। ओरियंटल बैंक, यूको बैंक, बैंक, इंडियन बैंक, महाराष्ट्र बैंक, एक्सिस बैंक केनरा बैंक में भी बाउचर या चेक के जरिए 24 हजार रुपये निकालने वालों को पूरा भुगतान किया गया। सिंडीकेट बैंक और यूनियन बैंक में कनेक्टिविटी न होने की वजह से कोई काम नहीं हो सका। वहीं, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में जरूर कम रुपये दिए गए, लेकिन वहां भी जरूरतमंद को पर्याप्त रुपये दिए गए। इससे शहर की बैंक शाखाओं में जाने वाले अधिकांश लोग संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

------
...और बंद रहने वाले एटीएम भी खुल गए
  बैंक शाखाओं के साथ ही एटीएम में भी कैश की स्थिति सोमवार को ठीक दिखी। जिन एटीएम में कई दिनों से कैश नहीं था। उनके शटर बंद रहते थे, वे भी खुले। नतीजतन, शहर में एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस के एटीएम से लोगों ने कैश निकाला। पेट्रोल पंप और मार्ट में  स्मार्ट एटीएम के जरिए कैश मिलने से भी लोगों को काफी राहत मिलने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसबीआई की  मुख्य शाखा और टिकटगंज शाखा का ई-कॉर्नर चालू रहा। इससे शाम तक लोगों को  कैश मिला। इनके साथ ही आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और  एक्सिस बैंक के एटीएम पर लगातार कैश मिला। इन एटीएम के बाहर लगने  वाली लाइन पहले से कम हो गई। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा की  ई-लॉबी और एटीएम बंद पड़े रहे। यही नहीं, यूको बैंक, इंडियन, यूनियन, आईडीबीआई के एटीएम भी बंद रहे। इन बैंक के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एटीएम में कैश डाला जाएगा। सोमवार की स्थिति के बाद लोगों को उम्मीद है कि अगले दो-चार दिनों में स्थिति में काफी सुधार होगा और कैश की समस्या दूर हो सकेगी।

------
आईडीबीआई के अपने नियम 
बदायूं।  आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों ने नया अपने नियम बनाया है। यह लोगों के गले नहीं उतर रहा है। आईडीबीआई में  बचत खाता धारकों को छह और चालू खाताधारकों को आठ हजार रुपये का भुगतान करने  की नियम चल रहा है। यही नहीं, भुगतान का समय सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर  डेढ़ बजे तक ही रखा गया। इसके बाद भुगतान नहीं किया जाएगा। सोमवार को इस बैंक में पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक नोटिस देकर चौंक गए। इस बारे में  शाखा प्रबंधक पंकज चौबे से पूछा गया तो उन्होंने बताया बताया कि धनराशि की  उपलब्धता कम होने की वजह से ऐसा कर रहे हैं। कहा, रोजाना कैश बांटने के लिए  ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed