फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bajrang Knight Riders became champions of Under-15 cricket tournament

Budaun News: बजरंग नाइट राइडर्स बनी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Knight Riders became champions of Under-15 cricket tournament
विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : shrinagar news
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में सोरहा सड़क स्थित मैदान में पिछले आठ दिनों से चल रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच में बजरंग नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर किंग्स को 135 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में ऋतिक मीणा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अंपायर नरेश कुमार ने दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया। सुपर किंग्स के कप्तान राजकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग नाइट राइडर्स की टीम ने कप्तान विष्णु मीणा के नेतृत्व में आक्रामक शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से ऋतिक मीणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठ छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। वहीं उमेश ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सुपर किंग्स के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव बनाने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। बजरंग नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम मात्र आठ ओवर में 60 रन पर सिमट गई।

बजरंग नाइट राइडर्स के गेंदबाज उमेश मीणा ने चार ओवर में 10 रन खर्च कर तीन विकेट लिए, वहीं आकाश और विष्णु ने तीन ओवर में 12 रन ऋतिक ने 15 रन खर्च कर दो, दो विकेट लिए। इस तरह बजरंग नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में 135 रन से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।




इस मौके पर विनोद कुमार, यशपाल सिंह शाक्य, विनोद ऑपरेटर, अनिल शाक्य, धारा सिंह, उदयवीर सिंह, अमित पाराशरी, राजेंद्र पाली, नरेश कुमार, करन सिंह, मोहित, टीटू, सौरभ, विकास सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed