फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun's miscreant caught in Bihar robbery

Budaun News: बिहार डकैती में पकड़ा गया बदायूं का बदमाश

Thu, 10 Apr 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Badaun's miscreant caught in Bihar robbery
बिहार के बक्सर में अस्पताल में घायल धनूपुरा का डकैत रामजीलाल। स्रोत-स्वयं
कादरचौक। बदायूं का एक बदमाश बिहार में पड़ी एक डकैती के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। बदमाश बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

धनूपुरा बहुत पहले से ही सुदूर डकैती और चोरी के मामले में कुख्यात रहा है। इस घटना ने एक बार फिर धनूपुरा के बदमाशों को सुर्खियों में ला दिया है। वहीं बदायूं की पुलिस सूचना आने के बाद सतर्क हो गई है। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की कस्टडी में वहीं के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहा है। बदायूं पुलिस की सूचना पर ही बदमाश के घर से एक महिला उसकी देखभाल को वहां पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र के ही गांव धनूपुरा निवासी रामजी सिंह को डकैती के दौरान ग्रामीणों ने बिहार के बक्सर में पकड़, पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जो अब वहीं के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। इसके साथ के पांच अन्य बदमाश गोली चलाते हुए भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना बिहार के बक्सर जिला के इटाडी थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की है। जहां पूनम ज्वैलर्स एंड बर्तन विक्रेता पर बदायूं जिले के डकैतों ने धावा बोला था और लूटपाट की थी। इसी मामले में छह बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। कई बार पुलिस गांव तक आई लेकिन यहां वह नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed