फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun youth also shot in Haldwani violence, later died

Budaun News: हल्द्वानी हिंसा में बदायूं के युवक को भी लगी गोली, बाद में मौत

Sun, 11 Feb 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Badaun youth also shot in Haldwani violence, later died
मृतक आरिश।
सहसवान (बदायूं)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव में सहसवान कस्बे के एक युवक की भी मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी थी। बरेली में गोपनीय रूप से उसका उपचार कराया गया लेकिन शुक्रवार सुबह मौत के बाद सहसवान कस्बे में चुपचाप उसके शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक सहसवान कस्बे के मोहल्ला दहलीज निवासी 22 वर्षीय आरिश पुत्र गौहर हल्द्वानी में कबाड़ा खरीदने और बेचने का काम करता था। इसके अलावा वह एक खराद मशीन पर भी काम करता था। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव के साथ दुकानों और मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। हिंसा में छह लोगों की जान चली गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सहसवान कस्बे के आरिश को भी सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

उसके साथ के लोगों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका गुपचुप रूप से उपचार कराया लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले गुपचुप रूप से उसका शव सहसवान ले आए और दोपहर बाद उसको दफन कर दिया। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को न कोई सूचना दी और न अब कोई कुछ बताने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
साथी ही घायल युवक को लाए
हल्द्वानी में युवक के साथ कुछ और लोग भी थे। जब आरिश को गोली लगी थी तो वह उसे चुपचाप बरेली ले आए। यह भी बताया जा रहा है कि जब हल्द्वानी में बवाल हुआ और उपद्रवी पुलिस पर हमला कर रहे थे। युवक भीड़ में शामिल था। गोली लगने से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भीड़ में सबसे आगे रहा होगा। वह भीड़ में कैसे शामिल हुआ, वहां क्या कर रहा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

-
इस संबंध में कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। वैसे यह मामला हल्द्वानी का है। अगर इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। फिर उसके आधार पर कार्रवाई होगी।



- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed