{"_id":"592ebfc24f1c1bdf15bdce72","slug":"badaun-to-make-polythene-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं को पॉलीथिन मुक्त बनाने को चलेगी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं को पॉलीथिन मुक्त बनाने को चलेगी मुहिम
बदायूं।
Updated Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
polythene bags seized
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएम ने अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
-सप्ताह भर में पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने का मौका
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में पॉलीथिन पर प्रतिबंध की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जनपद में अधिकारियों की समिति बनाकर विशेष पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया जाएगा। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने दुकानदारों को सप्ताह भर में पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने का मौका दिया है।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में विशेष पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाकर जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी फुटकर एवं थोक विक्रेता एक सप्ताह में अपनी दुकानों से पॉलीथिन हटा दें, अन्यथा विशेष अभियान चलाकर पॉलीथिन मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कपड़े के थैलों को प्रयोग में लाएं। पॉलीथिन के प्रयोग से केवल पर्यावरण ही दूषित नहीं बल्कि शहर के नाली-नाले भी बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा, कागज एवं कपड़े के थैले का ही प्रयोग किया जाए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।