{"_id":"63257eac9091a47da47f9665","slug":"badaun-teenager-body-found-in-bushes-in-front-of-asafpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Sat, 17 Sep 2022 01:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद एकत्र लोग
- फोटो : अमर उजाला
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने बाग की झाड़ियों में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी नजदीक गांव की रहने वाली थी। उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह खुद ही अपने घर से बाहर निकल आती थी। शनिवार को कुछ लोग बाग के नजदीक से गुजर रहे थे तभी उन्होंने किशोरी का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और सीओ पहुंच गए।
किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं उसके मुंह पर मिट्टी लगी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।