फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun rajkumar became chief secatrary in gujrat

Budaun News: बदायूं के राजकुमार बने गुजरात के मुख्य सचिव

Mon, 30 Jan 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
badaun rajkumar became chief secatrary in gujrat
बदायूं। बदायूं के राजकुमार वैश्य गुजरात के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वह मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। राजकुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने गुजरात कैडर चुना था और हमेशा से वरिष्ठ नौकरशाहों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजकुमार वैश्य मूलरूप से शहर के मोहल्ला शेखपट्टी के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रेमस्वरूप वैश्य अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि राजकुमार शुरुआत से ही होनहार रहे हैं। छह जनवरी 1965 को उनका जन्म हुआ था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर रहे। आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल से बीटेक किया। फिर उन्होंने टोक्यो से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन

वर्ष 1987 में आईएएस अधिकारी बने। इसमें उनकी 22वीं रैंक आई थी। उन्होंने गुजरात कैडर चुना था। तब से गुजरात में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आईएएस पंकज कुमार मुख्य सचिव थे। अब उनके स्थान पर राजकुमार मुख्य सचिव चुने गए हैं। मंगलवार को वह अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रेमस्वरूप वैश्य ने बताया कि इससे उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं राजकुमार
राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनसे छोटे भाई अश्वनी कुमार वैश्य आस्ट्रेलिया में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने आईआईटी मुंबई से एमटेक किया है। वह अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। सबसे छोटे भाई संजीव कुमार वैश्य डीजीसी सिविल हैं।

पिछले महीने बदायूं आए थे मुख्य सचिव
पिछले महीने राजकुमार के छोटे भाई संजीव कुमार वैश्य ने अपनी बेटी की शादी की थी। उसमें राजकुमार वैश्य भी शामिल हुए थे। तब उन्होंने बदायूं के डीएम और एसएसपी से भी मुलाकात की थी। वह दो दिन बदायूं में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed