फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun: Muslim voters more than four lakh, Muslim veterans deny impact of CAA

बदायूं: मुस्लिम मतदाता चार लाख से ज्यादा , सीएए के असर से मुस्लिम दिग्गजों का इनकार

Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Badaun: Muslim voters more than four lakh, Muslim veterans deny impact of CAA
बदायूं। मुस्लिम और यादव बहुल बदायूं लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान सीएए के असर से मुस्लिम राजनीति के दिग्गज इनकार कर रहे हैं। चार लाख से अधिक मुस्लिम मतों वाले लोकसभा क्षेत्र में एहतियाती सतर्कता है।
विज्ञापन

सियासी मिजाज परखने के दौरान स्थानीय मुस्लिम नेताओं की बातचीत में मंगलवार को सीएए भी चर्चा का एक मुद्दा रहा लेकिन जब इसमें स्पष्ट किया गया मौजूदा लोगों की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा तब मुस्लिम आमतौर पर संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं। साथ ही चुनावी असर से भी मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं लोकसभा क्षेत्र की सियासत पर यादव मुस्लिम वोटों का असर रहता है। यह गठजोड़ चुनावी सियासी तस्वीर बदलने में सक्षम रहा है। आजादी से अब तक छह बार मुस्लिम वर्ग के नेता इस क्षेत्र से सांसद रहे। पांच बार सलीम इकबाल शेरवानी और एक बार मोहम्मद असरार अहमद को सांसद चुना गया। इसलिए सीएए कानून लागू होते ही एहतियाती सतर्कता बढ़ाई गई। प्रदेश के उन जिलों में बदायूं शामिल है, जहां पर सीएएए को लेकर अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है बड़े नेताओं की राय

मेरी नजर में सीएए का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इससे देश में रहने वालों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसलिए किसी को दिक्कत नहीं होना चाहिए। अगर कोई इसे लेकर गलत बातें उडा रहा है तो उस पर कार्रवाई हो।- आबिद रजा, पूर्व विधायक


यह सिर्फ राजनीतिक स्टंट है। इसीलिए चुनाव से पहले सीएए पर कानून लाया गया है। यह सबने समझ लिया। कोई विरोध भी नहीं करेगा। मैं तो यही कहूंगा कि लोग ऐसे मसलों में नहीं पड़ना चाहते जिनका कोई औचित्य नहीं है। लोगों की समझदारी राजनीतिक स्टंट की हवा निकाल देगी।-डॉ. यासीन उस्मानी, ऑल मुसिलम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed