फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

दुष्कर्म पीड़ित महिला के साथ क्या-क्या हुआ था, अधिकारियों ने मौके पर जाकर समझा

Thu, 14 Jan 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं/ उघैती। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया। उन्हें जेल से निकालने के बाद मेडिकल कराकर सीधे घटनास्थल ले जाया गया। जहां उनसे घटनाक्रम दोबारा कराकर देखा गया। पूछताछ के बाद दोपहर ढाई बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जेल में दाखिल कर दिया गया। आरोपियों ने इस दौरान क्या बताया, अभी पुलिस ने इसका कुछ खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

उघैती पुलिस बुधवार सुबह आठ बजे से पहले जिला जेल पहुंच गई। न्यायालय के आदेश के अनुसार सुबह आठ बजे तीनों आरोपी पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और जसपाल को रिमांड पर जेल से निकालकर पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान उघैती के अलावा कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। कई अधिकारी भी मौजूद रहे। मगर किसी बाहरी व्यक्ति को आसपास फटकने तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जेल से निकालने के बाद सबसे पहले तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद उन्हें घटनास्थल पर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल और उसके आसपास आधा किलो मीटर तक पुलिस बल तैनात रहा। गांव के किसी व्यक्ति को उधर नहीं जाने दिया गया। पुलिस आरोपी पुजारी सत्यनारायण को उसके आवास से लेकर धर्मस्थल, कुआं और उसके आसपास ले गई। जहां उससे पूरा घटनाक्रम दोबारा कराकर देखा गया। महिला किधर से आई थी। सत्यनारायण कहां मौजूद था। वह किस तरह कुएं की ओर भागे और महिला कुएं में गिरी, तो बाकी दोनों आरोपियों का क्या रोल रहा। उनकी किस तरह धर्मस्थल पर आमद हुई और उन्होंने किस तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला। सत्यनारायण समेत तीनों आरोपियों ने सब कुछ पुलिस को बताया। करीब डेढ़ बजे तक घटनास्थल पर छानबीन चलती रही। दोपहर ढाई बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जिला कारागार ले जाया गया। जहां लिखा पढ़ी के बाद उन्हें दोबारा जेल में दाखिल कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया मेडिकल परीक्षण
उघैती पुलिस ने तीनों आरोपियों का बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। उन्हें जेल भेजे जाने के दौरान जिला अस्पताल में काफी भीड़भाड़ हो गई थी। इससे पुलिस उन्हें बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, और न ही मीडिया कर्मी पहुंचे। उनका आसानी से मेडिकल परीक्षण हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने भी की पूछताछ
जिस समय आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। उस दौरान एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने तीनों आरोपियों से अलग-अलग जानकारी ली। बहरहाल आरोपियों ने क्या बताया, क्या पूछा, पुलिस ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने बताया कि आरोपियों को घटनास्थल पर लाया गया था। उनसे पूछताछ की गई है, लेकिन अभी उनका खुलासा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed