{"_id":"586fe6ac4f1c1b443615a2ef","slug":"badaun-divided-in-12-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव के लिए बदायूं को 12 जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव के लिए बदायूं को 12 जोन में बांटा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने 225 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। इनमें 20 मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों को 12 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। छह मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा जाएगा। 1645 मतदान केन्द्रों एवं 2325 मतदेय स्थलों पर 15 फरवरी को पैरा मिलेट्री फोर्स सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान कराने के लिए अभी से जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव ने सम्बंधित अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आयोग की मंशा के अनुरूप भयमुक्त वातावरण में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के सुझाव दिए। डीएम ने अफसरों से कहा कि चुनाव अवधि में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कार्मिक मित्रता एवं अतिथ्य को स्वीकार न करें, उसी में उनका हित है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट सम्बंधित एसओ से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने सेक्टर का भ्रमण अवश्य कर लें और किसी प्रकार की समस्या होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं। मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर पहुंचने पर पीठासीन की डायरी में अवश्य इंद्राज किया जाए। मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों को ले जाने अथवा वापस लाने के लिए केवल सरकारी वाहन ही प्रयोग किया जाएगा। निजी वाहन स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट वायरलेस हैंडसैट चलाना अवश्य सीख लें, आवश्यकतानुसार काम आएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र का जब भ्रमण करें तो यह भी सुनिश्चित कर लें कि वहां किस कंपनी के सिम का नेटवर्क ठीक से काम कर रहा है, किसका नहीं, जिससे समय से जानकारी होने पर उसका समाधान कराया जा सके। एसएसपी ने कहा कि चुनाव में सतर्कता के साथ अपने सेक्टर का जितना भ्रमण किया जाएगा, वहां के लोगों से बातचीत की जाएगी, मतदान उतना ही सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन चुनाव में लगे प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी के साथ है। सभी निर्भीक होकर चुनाव कराएं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।