फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun-Dataganj road will be widened

Budaun News: बदायूं-दातागंज रोड का किया जाएगा चौड़ीकरण

Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Badaun-Dataganj road will be widened
बदायूं-दातागंज रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रहे जगह पर लाल निशान लगाए। संवाद
बदायूं। बदायूं से दातागंज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से प्रस्तावित योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से जगह-जगह लाल निशान लगाए गए हैं, ताकि लोगों को पहले ही आगाह किया जा सके।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज रोड पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन को काफी परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की क्षमता बढ़ेगी, जिससे भारी वाहनों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस रोड के किनारे रहने वाले राकेश, मनोज सिंह का कहना है कि बदायूं-दातागंज रोड जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। त्योहारों और व्यस्त समय में जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क चौड़ी होने से न केवल यातायात सुचारु होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सर्वे और माप कार्य पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों, मकानों और स्थायी निर्माण करने वाले चिंतित
लाल निशान लगाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सड़क किनारे बनी दुकानों, मकानों और स्थायी निर्माण करने वालों में चिंता देखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर लाल निशान लगाए गए हैं, वे सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। अतिक्रमणकारियों से अपील की गई है कि वे स्वयं अपने निर्माण हटा लें, ताकि बाद में सख्त कार्रवाई न करनी पड़े।


सभी लोगों को विकास कार्य में सहयोग करना चाहिए। यदि लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेते हैं, तो परियोजना समय पर पूरी हो सकेगी। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

बदायूं-दातागंज रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रहे जगह पर लाल निशान लगाए। संवाद

बदायूं-दातागंज रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रहे जगह पर लाल निशान लगाए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed