फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun: BJP President JP Nadda said – Those who opened fire on kar sevaks are now ringing the bell in the temple

बदायूं: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब मंदिर में घंटी बजा रहे

Tue, 28 Dec 2021 04:49 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से आए और दोपहर सवा तीन बजे मंच पर पहुंचे। खराब मौसम की वजह से 24 मिनट में संबोधन कर वह निकल गए।

विज्ञापन
Badaun: BJP President JP Nadda said – Those who opened fire on kar sevaks are now ringing the bell in the temple
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब मंदिर में घंटी बजा रहे हैं। हम जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। दूसरे दलों में ऐसी यात्रा निकालने की हिम्मत नहीं है। वह क्या माफिया या बाहुवली यात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैसे (सपा अध्यक्ष) अखिलेश यादव झांसा यात्रा पर हैं और प्रदेश भर में घूमकर जाने क्या-क्या दावे कर रहे हैं। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उनके साथ पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधन किया।
विज्ञापन


जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से आए और दोपहर सवा तीन बजे मंच पर पहुंचे। खराब मौसम की वजह से 24 मिनट में संबोधन कर वह निकल गए। कुछ देर यात्रा के रथ पर सवार होकर फोटो भी कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed