{"_id":"61c77a734ce02b55c42c2376","slug":"badaun-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4704829113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल ने की भाजपा से दावेदारी, गरमाएगी राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल ने की भाजपा से दावेदारी, गरमाएगी राजनीति
विज्ञापन
राम सेवक सिंह पटेल।
- फोटो : BADAUN
बदायूं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने जनता और समर्थकों की मांग और जन भावनाओं के सम्मान का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर दी है।
शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। रामसेवक की दावेदारी के बाद शहर सीट पर भी खींचतान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा सकता है।
पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल ने कहा कि 27 दिसंबर को बदायूं पहुंचाने पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए वह बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। कहा कि उनका 35 साल का राजनीतिक जीवन भाजपा में ही कटा है। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी दे रही है वह उसको निभा रहे हैं। 28 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में बदायूं विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक लोग शामिल होंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है, लेकिन अगर पार्टी किसी और को टिकट देती है तो उसको भी चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। 2022 में भाजपा फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। संवाद