{"_id":"61ba344d94d2ec15956cb395","slug":"badaun-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4693581120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली से मेजर कैलाश की होगी भाजपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली से मेजर कैलाश की होगी भाजपा में वापसी
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी रहे नेता नए ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। हाल ही में पांच बार के विधायक रामसेवक सिंह पटेल की भाजपा में वापसी के बाद अब बिसौली विधानसभा (सुरक्षित) सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके मेजर कैलाश की भी जल्द भाजपा में वापसी हो सकती है। इससे बिसौली में भी राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
मेजर कैलाश ने बिसौली विधानसभा सीट से 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार वह सपा के आशुतोष मौर्य से पराजित हो गए। इसके बाद 2017 का चुनाव आते-आते मेजर कैलाश ने बसपा का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव में बसपा से टिकट हासिल करने में भी कामयाब हो गए। इस बार सपा से आशुतोष मौर्य और भाजपा से कुशाग्र सागर चुनाव मैदान में थे। इस बार मेजर कैलाश को कुशाग्र सागर ने पराजित कर सीट भाजपा की झोली में डाल दी। 2017 के चुनाव के बाद कुछ दिन तक तो क्षेत्र में उनकी सक्रियता दिखी, लेकिन बाद में उन्होंने यहां से कुछ दूरी बना ली।
अब विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आने के साथ मेजर कैलाश की क्षेत्र में सक्रियता के साथ भाजपा से नजदीकी भी बढ़ने लगी है। वह जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो मेजर कैलाश की जल्द भाजपा में वापसी हो सकती है। वह लखनऊ में ज्वाइनिंग कमेटी के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह खबरें आने के बाद बिसौली सीट पर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि मेजर कैलाश की भाजपा में वापसी से मौजूदा विधायक कुशाग्र सागर की दावेदारी पर असर पड़ सकता है। विधायक कुशाग्र सागर के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को पिछले महीनों ही अपहरण और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। योगेंद्र सागर इन दिनों जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
------------
मेजर कैलाश के भाजपा में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्वाइनिंग प्रदेश स्तर पर ही हो रही हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर कुछ कहना सही नहीं है। विधानसभा सीटों से दावेदारों के नामों पर अभी पार्टी ने विचार शुरू नहीं किया है।
-राजीव कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष