फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Ayesha did not miss the mehendi Sohail left alone after playing for nine days mother and sister also di

Badaun: आयशा के हाथों की नहीं छूटी मेहंदी, नौ दिन का साथ निभाकर अकेला छोड़ गया सोहेल, मां- बहन की भी मौत

Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
सार

 शुक्रवार सुबह पूरा परिवार उसको विदा कराने आया था। रजपुरा जाते समय यह हादसा हो गया। निकाह के नौ दिन के अंदर ही सोहेल और का साथ छूट गया। आयशा के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी लेकिन सोहेल और आयसा का साथ छूट गया । 

विज्ञापन
Badaun Ayesha did not miss the mehendi Sohail left alone after playing for nine days mother and sister also di
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे युवक और उसकी मां-बहन तीनों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मचौना की मढ़ैया के नजदीक हाईवे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में रजपुरा (संभल) निवासी सोहेल अहमद, उसकी मां रिहाना और बहन शहनाज की मौत हो गई, जबकि सोहेल की पत्नी आयशा और उसका बहनोई घायल हो गये।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि सोहेल अहमद का हाल ही में 19 अक्तूबर को आयशा से निकाह हुआ था। शुक्रवार सुबह पूरा परिवार उसको विदा कराने आया था। रजपुरा जाते समय यह हादसा हो गया। निकाह के नौ दिन के अंदर ही सोहेल और का साथ छूट गया। आयशा के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी लेकिन सोहेल और आयसा का साथ छूट गया । 

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के  रजपुरा के जिस घर में 11 दिन पहले दो बेटों की शादी का जश्न था। शुक्रवार की शाम उस घर में गमों की बौछार लेकर आई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हादसा ऐसा हुआ कि एक ही परिवार में तीन लोगों की बदायूं के सहसवान में सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो पीड़ित परिवार के घर दौड़ पड़ा। हर आंख नम हो गई। ऊपर वाले से हादसे को लेकर दुहाई देने लगे।

कस्बा रजपुरा के श्रीरामलीला मैदान के सामने वाली गली में रहने वाली रेहाना पत्नी नत्थू खां के बेटे समून आलम और सोहिल की 18 और 19 अक्तूबर को शादी थी। जिसमें समून आलम की शादी चंदौसी के कन्हैया नगला से 18 अक्तूबर को हुई, जबकि छोटे भाई सोहिल की शादी सहसवान के नसीरपुर गांव निवासी आयशा के साथ हुई थी। कई दिनों तक परिवार और रिश्तेदार शादी के जश्र में डूबे रहे। पूरे परिवार में उल्लास का माहौल था।

शुक्रवार को परिवार के लोग सोहिल की पत्नी के लिए विदा कराने के लिए नसीरपुर गए थे। सभी लोग रजपुरा से किराए की टीयूवी गाड़ी में सवार होकर सहवान के लिए रवाना हुए। इस दौरान गाड़ी में सोहिल, उसकी मां रेहाना, बड़े भाई रेहान की पत्नी अक्सा, बड़ी बहन शहनाज, बहनोई शानू निवासी मुकैरा जनपद बुलंदशहर, भांजा सानिब और भांजी मायरा भी साथ थे। जानकारी के अनुसार ये लोग शाम को लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर सहसवान थाना क्षेत्र के मचौना की मढैया गांव के समीप हादसे का शिकार हो गए। इसमें सोहिल उसकी मां रेहाना और बहन शहनाज की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सभी लोग आनन-फानन में सहसवान के लिए रवाना हो गए।

कस्बे में छाया मातम, गमगीन हो गए लोग

 एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही कस्बे में हादसे की सूचना मिली तो मृतक परिवार के घर के बाहर भीड़ लग गई। हर कोई हादसे के बारे में  चर्चा कर रहा था। हर कोई व्यक्ति शोक में डूबा हुआ था। परिवार में विलाप कर रही महिलाओं व अन्य सदस्यों को मौके पर मौजूद लोग ढांढस बंधाते नजर आ रहे। इस दौरान अधिकांश महिलाओं के आंखों में आंसू थे।

परिवार में सबसे छोटा था सोहेल

सोहेल अपने परिवार में सबसे छोटा था। उससे बड़े पांच बहन भाई हैं। जिसमें बड़ी बहन शहनाज की भी हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा परिवार में बड़ा भाई परवेज, रेहान,समून और एक बहन शबाना है। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


दो बेटों की शादी से खुश थी मां

11 दिन पहले जब परिवार में दो बेटों की शादी हुई तो मां रेहाना बहुत खुश थी। उसने बड़ी धूमधाम से अपने बेटों के शादी की थी। शुक्रवार को बेटे की बहू को लेने के लिए वह भी साथ गई थी। उसे क्या पता था कि ये खुशी कुछ ही पलों की है। वह भी हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed