फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,MPsanghmitra

सांसद संघमित्रा बोलीं- बदायूं में भी खेला हो रहा है, कालाचिट्ठा सुबूतों संग खोलेंगी

Thu, 03 Mar 2022 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,MPsanghmitra
डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर रोड शो के दौरान हमले के बाद उनकी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य का हाथ में लाठी लेकर घूमते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे बदायूं के सियासी गलियारों में भी तापमान बढ़ गया। इसके बाद डॉ. संघमित्रा मौर्य फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने फाजिलनगर से भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलने के बाद बदायूं के भाजपा नेताओं पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। आरोप लगाया कि बदायूं में खेला हो रहा है। वह पूरा काला चिट्ठा सुबूतों के साथ शीर्ष नेतृत्व के सामने रखेंगी।
विज्ञापन

फेसबुक पर डॉ. संघमित्रा ने कहा कि उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ है। जहां आस-पास कंकड़ तक नहीं होते वहां ईंट-पत्थरों से हमला कर सौ से ज्यादा गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पिता दूसरी गाड़ी में थे। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। आरोप लगाया कि पिता पर हमले की खबर मिलने पर वह फाजिलनगर जा रही थीं तो रास्ते में उनको घेरने के साथ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने उनको सुरक्षित निकाला। जो भाजपा दंगे पसंद नहीं करती उसका प्रत्याशी ही दंगे कराना चाहता है। यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं कि संघमित्रा भाजपा छोड़ रही हैं। मुझसे कहते हैं इस्तीफा दे दो, मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। तीन साल मेरे साथ राजनीति की है, दो साल मैं राजनीति दिखाऊंगी। राजनीति करने का मजा तो अब आएगा। मैं किसी की दया से सांसद नहीं बनीं। वह लोग सोचें जो दया से सांसद और फिर मंत्री तक बने हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं, कहीं नहीं जा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके शरीर में सम्राट अशोक व स्वामी प्रसाद मौर्य का खून दौड़ रहा है। पिता की विचारधारा पर ही वह काम कर रहीं हैं। उनके पिता को दलबदलू कहा जाता है। उनको परेशान किया जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव और हाल ही विधानसभा चुनाव में बदायूं में खेला हुआ है। इसका पूरा काला चिट्ठा उनके पास रिकार्डिंग और सुबूतों के साथ है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब वह शीर्ष नेतृत्व से शिकायत कर मोर्चा खोलेंगी। इस दौरान सांसद ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी की। सांसद की यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

-
सांसद बोलीं- सरकार की छवि खराब कर रहा भाजपा प्रत्याशी
कुशीनगर में हुए घटनाक्रम पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य से अमर उजाला ने बात की। उन्होंने बताया कि वह पिता की रैली में नहीं थीं पर हमले के बाद आई हैं। कहा कि भाजपा की परमिशन वाली गाड़ी यहां मौजूद है। सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी व उसके लोगों ने हमला किया है। पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। हाईकमान को भाजपा प्रत्याशी की हरकत के बारे में बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed