फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Autos will run on the fixed routes from all four stands, there will be relief from jam

Budaun News: चारों स्टैंड से निर्धारित रूट पर ही चलेंगे आटो, मिलेगी जाम से निजात

Mon, 26 May 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Autos will run on the fixed routes from all four stands, there will be relief from jam
पुलिस लाइन चौक के पास बने स्टैंड पर खड़े टेंपो। संवाद
बदायूं। शहर के प्रमुख मार्गों पर ऑटो और टेंपो का संचालन व्यवस्थित कराने के लिए यातायात पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। हर रूट पर कितने आटो व टेंपो चलेंगे, इसका निर्धारण करने के लिए एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी ने यातायात प्रभारी को जिम्मेदारी दी है। जल्द ही प्लान बनाकर उसे लागू किया जाएगा। इससे शहर में जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी आरएल राजपूत ने बताया कि आरटीओ से जो परमिट जारी होता है वह सभी रूट के लिए होता है। शहर से 16 किमी के दायरे में ऑटो व टेंपो दौड़ लगा सकते हैं। इसकी वजह से शहर के सभी चौराहों पर जाम लगता है। अब यूनिक नंबर अलॉट करके रूट प्लान लागू किया जाएगा। इससे एक ही मार्ग पर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी।
विज्ञापन

बताया कि शहर में चार टेंपो स्टैंड हैं। लालपुल, दातागंज तिराहा, नवादा और मंडी समिति चौराहा। अब सभी ऑटो अपने तय रूट पर ही चलेंगे। शहर में अब सिर्फ पंजीकृत ऑटो ही चल सकेंगे। इस कवायद से करीब दो हजार बिना पंजीकरण वाले ऑटो कम हो जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब पांच हजार ऑटो का भी रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। व्यस्त चौराहों से यात्रियों को लेकर चलने वाले टेंपो के रूट तय कर दिए जाएंगे। वह अपने क्षेत्र के अतिरिक्त दूसरे क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे। चेकिंग में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत ई-रिक्शा का ही संचालित
पंजीकृत ई-रिक्शा को चिह्नित किया जा रहा है। वर्तमान में करीब चार हजार ई-रिक्शा चल रहे है। इनमें से करीब एक हजार से अधिक बिना पंजीकरण के हैं। रूट प्लान तय होने के बाद पंजीकृत ई-रिक्शा ही संचालित हो सकेंगे।


जिले में पंजीकृत वाहन
ऑटो (सीएनजी) 2512
ऑटो (डीजल) 1550
ई-रिक्शा कुल 3953
---------
बयान
ऑटो का परमिट 16 किमी दायरे में चलने का है। ऐसे में उन मार्गों पर दबाव बढ़ जाता है, जिन पर यातायात ज्यादा है। ऑटो वाले ज्यादा यात्री मिलने की उम्मीद में उन्हीं मार्गों पर दौड़ते रहते हैं। इससे जाम लगता है। अगर इनको निर्धारित स्टैंडों से ही संचालित किया जाए तो शहर में जाम की समस्या कम हो जाएगी।- अमरीश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed