फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Autos and e-rickshaws were stopped by placing barriers, there was no jam in the market

Budaun News: बैरियर लगाकर ऑटो व ई-रिक्शा रोके, बाजार में नहीं लगा जाम

Sun, 24 Mar 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws were stopped by placing barriers, there was no jam in the market
बदायूं। बाजार में बैरियर लगाकर ऑटो और ई-रिक्शा ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इससे बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार आया है। इससे शनिवार को बाजार में जाम नहीं लगा। हालांकि भीड़भाड़ काफी रही। घरेलू सामान खरीदने वालाें को ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बाजार में ऑटो व ई-रिक्शा पर पाबंदी लगा दी गई। इसके लिए गोपी चौक, घंटाघर, टिकटगंज, छह सड़का, पनबड़िया और गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के नजदीक बैरियर लगाए गए हैं। यहां पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, जिससे कोई भी ई-रिक्शा या ऑटो बाजार में नहीं जाए। क्योंकि बाजार में ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से ही व्यवस्था बिगड़ती है। इनकी वजह से ही शहर में सबसे ज्यादा जाम लगता है। इससे पुलिस ने इन्हीं पर रोक लगाई है। शनिवार को बाजार में भीड़भाड़ तो रही, लेकिन कहीं भी जाम लगने की स्थिति देखने को नहीं मिली। तो वहीं बाजार में खरीदारी करने वालाें को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


होली पर सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे सात सीओ और 22 थाना प्रभारी
इस बार जिले में 2265 स्थानों पर होगा होलिका दहन किया जाएगा। इसकी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। होली के त्योहार पर जिले में 14 स्थानों पर मेला और 21 स्थानों पर जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान सात सीओ, 22 थाना प्रभारी, आठ इंस्पेक्टर, 55 दरोगा, चार महिला दरोगा, 76 हेड कांस्टेबल, 218 कांस्टेबल, 75 महिला कांस्टेबल और छह यातायात पुलिस तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर से नहीं गुजरेंगे वाहन
- गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से घंटाघर की ओर
- छह सड़का से घंटाघर की ओर
- गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर
- घंटाघर से खैराती चौक की ओर
- टिकटगंज चौराहे से खैराती चौक की ओर
- पनबड़िया से छह सड़का की ओर

फोटो---42

होली के हुड़दंग के दौरान रेलवे ट्रैक पार न करें बच्चे
बदायूं। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देशन में शनिवार को बरेली-बदायूं रेलवे लाइन किनारे स्थित गांव के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय राफियाबाद, प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर, प्राथमिक विद्यालय कैमुआ, आलमपुर, जफराबाद और ग्राम पंचायत मजनूपुर में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक पार ना करें, केवल रेलवे फाटकों से ही ट्रैक पार करें और बंद फाटक को खुलवाने के लिए गेटमैन पर दबाव न डालें, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतें और रेलवे ट्रैक, बिजली के खंभे से दूरी बनाएं रखें। इस दौरान 450 विद्यार्थियों को संरक्षा पोस्टरों का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed