{"_id":"5f2d43b88ebc3e620434b122","slug":"auto-lifter-arrest-badaun-news-bly415397468","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल से दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल से दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। उसहैत पुलिस ने गुरुवार रात एक प्राइवेट स्कूल में छापा मारकर दो ऑटोलिफ्टर दबोच लिए। उनसे चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। चोर बाइक बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नौगवां के एक प्राइवेट स्कूल में चोरी की बाइक छिपाई गई हैं। ऑटोलिफ्टर बाइक चोरी करके स्कूल में छिपा रहे हैं। अब वहीं से बाइक बेचने की तैयारी में हैं। बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही है। ऑटोलिफ्टर इसी बात का फायदा उठा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने पुलिस बल के साथ स्कूल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो लोगों को दबोच लिया। साथ ही चोरी की चार बाइक बरामद कर लीं। ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार करके थाने लाया गया, जहां पूछताछ पर अपने नाम ग्राम शंभूनगला निवासी लक्ष्मण और ग्राम कटरा सआदतगंज निवासी दीपक बताए।
इसकी सूचना पर पहुंचे सीओ उझानी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों ऑटोलिफ्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों ऑटोलिफ्टर जेल भेजे गए हैं। वहीं स्कूल संचालक शक के दायरे में है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। बताते हैं कि साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।