फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Auto fire on Badaun-Meerut highway

बदायूं-मेरठ हाईवे पर ऑटो में लगी आग

Wed, 20 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auto fire on Badaun-Meerut highway
बदायूं-मेरठ हाईवे पर जलता ऑटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात एक ऑटो में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह से जल गया लेकिन इस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। इससे ये पता नहीं चला कि आखिर ऑटो किसका है और उसमें आग कैसे लगी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार रात करीब आठ बजे का है। उस दौरान कुछ लोग बदायूं-मेरठ हाईवे से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने नौशेरा के नजदीक एक ऑटो को आग की लपटों से धिरा देखा। उस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था और न ही वहां कोई सवारी थी। ऑटो काफी हद तक जल चुका था। ये देखकर राहगीरों ने तुरंत शेखूपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। फायरब्रिगेड को फोन किया। इससे चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर फायरब्रिगेड पहुंचने पर आग बुझाई गई। पुलिस ऑटो को चौकी ले गई है। अभी ड्राइवर का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed