फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aunt and nephew killed, teenage girl critically injured in collision between pickup truck and motorcycle.

Budaun News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में बुआ और भतीजे की मौत, किशोरी गंभीर

Sun, 19 Jul 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew killed, teenage girl critically injured in collision between pickup truck and motorcycle.
सत्यम सिंह फाइल फोटो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में आंवला-बिसौली मार्ग पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी सत्यम (20) अपनी बुआ महेश्वरी देवी (58) पत्नी दुर्वेश सिंह निवासी जरगांव थाना जरगांव चंदौली, थाना बिलारी मुरादाबाद और बहन मानवी (15) को बाइक से लेकर आंवला के मनौना धाम जा रहे थे। बरीपुरा पेट्रोल पंप से आगे आंवला-बिसौली मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि सत्यम और महेश्वरी देवी की सड़क पर उछलकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में सत्यम की बहन पायल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क से दूर जा गिरी। हादसा होने के बाद चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहे सत्यम ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिवार में एक साथ दो मौत होने से कोहराम मच गया। सत्यम की मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यम के पिता की भी कुछ दिन पहले हादसे में जान जा चुकी है।

हादसे में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली



मनौना धाम जा रहे थे बुआ-भतीजा और बहन
परिजनों के अनुसार, महेश्वरी देवी आठ दिन पहले ही मुरादाबाद से मायके वरीपुरा आई थी। रविवार को उनका मन मनौना धाम दर्शन करने जाने का हुआ। इसके बाद ही रविवार सुबह सत्यम अपनी बाइक से बुआ और बहन को लेकर मनौना धाम के लिए निकला। गांव से कुछ दूर निकलते ही हादसा हो गया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।




बहन को नहीं बताया, भाई और बुआ की मौत के बारे में
आंवला-बिसौली मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की मौत के बाद घायल बहन मानवी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जिला अस्पताल में उसके साथ उसकी ताई विमलेश और उसके मामा हैं। मानवी को भाई सत्यम और बुआ महेश्वरी देवी की मौत होने के बारे में नहीं बताया गया है। बहन मानवी ताई से बार-बार भाई सत्यम के बारे में पूछ रही है। मानवी के सवाल पर ताई कहती हैं कि वो ठीक है, उसके भी चोटें आई हैं।

सत्यम सिंह फाइल फोटो

सत्यम सिंह फाइल फोटो

सत्यम सिंह फाइल फोटो

सत्यम सिंह फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed