फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attention Sambhal and Bulandshahr: Two more robbery accused arrested, cash and jewellery recovered

Budaun News: संभल और बुलंदशहर के ध्यानार्थ00 डकैती के दो और आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attention Sambhal and Bulandshahr: Two more robbery accused arrested, cash and jewellery recovered
इस्लामनगर पुलिस हिरासत में डकैती व लूट के आरोपी। स्रोत- पुलिस
इस्लामनगर। इस्लामनगर क्षेत्र में हुई डकैती और लूट की घटनाओं में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 5500 रुपये नकद और लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं। ये गिरफ्तारियां 27 मई की रात बिल्सी मार्ग से की गईं। पकड़े गए आरोपियों में एक संभल तो दूसरा बुलंदशहर का है।
विज्ञापन

कस्बा इस्लामनगर में किसान निजाकत अली और ग्राम सिठौली के चार घरों में 19 और 20 मई की रात को डकैती व लूट की वारदातें हुई थीं। इन घटनाओं के संबंध में इस्लामनगर थाने में केस दर्ज दर्ज किए गए थे। एसएसपी के लगातार प्रयासों के बाद दो दिन पहले पुलिस ने पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सीओ बिल्सी केके तिवारी ने बताया कि अब दो और अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। उनकी पहचान तेजपाल उर्फ टेपाल निवासी परतापुर, संभल और काले निवासी गेशुपुर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। ये दोनों बाबरिया गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। बरामद आभूषणों में एक जोड़ी खड़ुआ, बच्चे का गले का तीर कमान, एक जोड़ी टूटी हुई पाजेब और बच्चे की अंगूठी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मांगने-खाने के बहाने घरों की रेकी करता था। रात के समय गिरोह के सदस्य कच्छा-बनियान पहनकर घरों में घुसते थे। इसके बाद वे डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। यह तरीका उनकी पहचान बन गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद

--------------
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त तेजपाल इस्लामनगर थाने में दर्ज तीन केसों में वांछित था। काले भी इस्लामनगर के दर्ज केस में वांछित था। इसके अतिरिक्त, काले का बुलंदशहर के खुर्जा में भी आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वहां चोरी और आर्म्स एक्ट के तीन अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed