{"_id":"6820e6b5d73c0ef84c0202ed","slug":"attempt-to-take-away-newlywed-bride-at-gunpoint-badaun-news-c-123-1-akb1003-139254-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवविवाहिता को तमंचे के बल पर ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवविवाहिता को तमंचे के बल पर ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता को तमंचे के बल पर दो युवकों ने ले जाने की कोशिश की। ससुराल वालों के शोर मचाने पर वे भाग गए। थाने में तहरीर दी गई है।
एक गांव निवासी युवक की शादी शनिवार को हुई थी। शनिवार को ही पत्नी को विदा कराकर वह घर ले आया। ससुराल में नवविवाहिता रात में रिश्तेदारों के साथ बातचीत कर रही थी। रात 11 बजे नवविवाहिता के घर के पास रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ पहुंचा।
युवक और उसकी बहन के कान पर तमंचा रखकर बोला- नवविवाहिता उसकी प्रेमिका है। उसके साथ शादी का वादा भी किया था, उसे वह ले जाएगा। इस पर घरवालों ने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग गए। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच की जा रही है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।