फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to rape young woman after she refused marriage; accused of forcing her to drink acid.

Budaun News: शादी से इनकार पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, तेजाब पिलाने का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape young woman after she refused marriage; accused of forcing her to drink acid.
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी से इन्कार करने पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों ने पीड़िता को तेजाब पिलाने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बिसौली निवासी इरफान पुत्र अब्दुल हसन लंबे समय से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मना करने पर वह लगातार धमकियां दे रहा था। परिजनों ने बताया कि 14 जून की सुबह आरोपी घर में घुस आया और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और तेजाब पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता की मां शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां गाली-गलौज की गई। कुछ देर बाद आरोपी इरफान के पिता अब्दुल हसन, माता, भाई शकील तथा बहन यासमीन और मुस्कान समेत अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद गंभीर हालत में युवती को पहले चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे टीएमयू अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच करवाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed